अररिया में पलासी के कवैया गांव में मंगलवार सुबह एक ही घर में खेल रहे 6 बच्चों की आग में जलने से मौत हो गई। इनकी उम्र ढाई से 5 साल बताई जा रही है। ये सभी एक कमरे में मक्के के भुट्टे सेंक रहे थे। पास में ही मवेशियों का सूखा चारा रखा था।
अपनी नई पॉलिसी के चलते विवादों में घिरे वॉट्सऐप ने भारत सरकार को अपना जवाब दिया है। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को कहा कि हम अपनी पॉलिसी में कोई भी बदलाव नहीं करेंगे। हम यूजर्स को नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने का लगातार रिमाइंडर देते रहेंगे। नई पॉलिसी किसी भी यूजर के पर्सनल मैसेज में छेड़छाड़ या बदलाव के लिए नहीं है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कोरोना की क्रूरता का कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज दो हफ्ते में दो भाइयों और उनके पिता की संक्रमण से मौत हो गई। देखते ही देखते एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।
Comments
Post a Comment