1 मई से 15 दिनों तक बंद रहेंगे होंडा मोटरसाइकिल के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
April 29, 2021
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 1 मई से अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को बंद करने का फैसला किया है। यह प्लांट 15 दिनों तक बंद रहेंगे। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 के बढ़ते केसों और विभिन्न शहरों में लॉकडाउन के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि इस अवधि के दौरान सभी प्लांट्स में वार्षिक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा।

Comments
Post a Comment