शाओमी के फोल्डेबल फोन की 1 मिनट में 30,000 यूनिट बेचीं, इससे 457 करोड़ रुपए की इनकम हुई
April 18, 2021
चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन मी मिक्स फोल्ड की पहली सेल में जबरदस्त डिमांड देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि उसने पहली सेल के दौरान सिर्फ 1 मिनट में इस फोन की 30,000 यूनिट बेच दीं। जीएसएमएरिना के अनुसार, कंपनी ने एक मिनट में 30 हजार डिवाइस की बिक्री की है, जिससे उसने 40 करोड़ चीनी युआन (करीब 457 करोड़ रुपए) की इनकम हुई। बता दें कि ये कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन भी है।

Comments
Post a Comment