टी-20 वर्ल्ड कप पर बड़ा अपडेट: भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने का फैसला किया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल
April 17, 2021
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले ICC वर्ल्ड टी-20 के लिए भारत आने में कोई परेशानी नहीं होगी। भारत सरकार पाकिस्तानी खिलाड़ियों और मीडिया को वीजा देने के लिए तैयार हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को हुई वर्चुअल मीटिंग के जरिए एपेक्स काउंसिल को इसकी सूचना दी है। माना जा रहा है कि बोर्ड सचिव जय शाह ने खुद एपेक्स काउंसिल को इसकी सूचना दी है।

Comments
Post a Comment