CBSE के बाद BSER स्टेट बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित हुईं; 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा
CBSE की परीक्षाएं रद्द और स्थगित करने फैसले के कुछ घंटे बाद राजस्थान सरकार ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इन परीक्षाओं को कब कराया जाएगा, इस पर फैसला बाद में होगा। बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने के शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को सीधे अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला किया है।

Comments
Post a Comment