IPL में पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हराया:टीम पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंची; कप्तान राहुल ने IPL में 24वीं फिफ्टी लगाई, धोनी को पीछे छोड़ा

 


पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2021 के 17वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब टीम की इस सीजन में यह 5 मैच में दूसरी जीत है। इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई। मैच में रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई, लेकिन उस पर लोकेश राहुल की नाबाद 60 रन की पारी भारी रही। दोनों अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी हैं। साथ ही राहुल ने सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 132 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान राहुल के अलावा क्रिस गेल ने 35 बॉल पर 43 रन और मयंक अग्रवाल ने 20 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए अकेले विकेट राहुल चाहर ने लिया।

राहुल ने धोनी को पीछे छोड़ा
लोकेश राहुल ने IPL में 24वीं फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने यह उपलब्धि 86वें मैच में हासिल की। जबकि धोनी ने 208 मैच में 23 फिफ्टी लगाईं। साथ ही राहुल ने सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में रोबिन उथप्पा की बराबरी कर ली है। संयोग है कि तीनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

राहुल की दो बड़ी पार्टनरशिप से पंजाब की जीत

  • 132 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत तेज रही। ओपनर राहुल और मयंक ने 38 बॉल पर ही 50 रन जोड़ लिए थे।
  • दोनों के बीच 44 बॉल पर 53 रन की पार्टनरशिप हुई। स्पिनर राहुल चाहर ने मयंक को 25 रन पर कैच आउट कराया।
  • राहुल ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने क्रिस गेल के साथ मिलकर 16वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
  • 17वें ओवर में कप्तान राहुल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी 3 ओवर में टीम को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी।
  • मुंबई के कप्तान रोहित ने पारी का 18वां ओवर ट्रेंट बोल्ट को दिया। उनके इसी ओवर की 4 बॉल में 18 रन बनाकर पंजाब ने मैच जीत लिया।
  • राहुल 60 रन और क्रिस गेल 43 रन बनाकर नाबाद रहे। 18वें ओवर में दोनों ने 1-1 छक्का जड़ा। आखिर में राहुल ने चौका लगाकर मैच जिताया।
  • MI के कप्तान रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली

    मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 51 बॉल पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।

    IPL में 40वीं फिफ्टी लगाने वाले रोहित चौथे प्लेयर
    रोहित IPL में 40वीं फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन और विराट कोहली 40+ फिफ्टी लगा चुके हैं। धवन ने 43 और कोहली ने 40 अर्धशतक जमाए हैं। ओवरऑल 40वीं फिफ्टी लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा 49 फिफ्टी के साथ टॉप पर हैं।

  • बिश्नोई सीजन में अपना पहला मैच खेला

    पंजाब के कप्तान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। मुरुगन अश्विन को बाहर कर उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका दिया। यह इस सीजन में बिश्नोई का पहला मैच रहा। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का अपनी टीम मुंबई के लिए यह 100वां मैच रहा।

    दोनों टीम में शामिल विदेशी प्लेयर
    मुंबई की प्लेइंग-11 में कप्तान रोहित ने विदेशी प्लेयर क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल, मोइसेस हेनरिक्स, निकोलस पूरन और फैबियन एलेन विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना 2021/Kishore Scientific Incentive Scheme 2021

आधार कार्ड केसै बनाते,Aadhar card बनाने का सबसे आसान तरीका 2021 ,आधार कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया

देश में ब्लैक और व्हाइट के बाद अब यलो फंगस की दस्तक,