IPL में CSK ने RCB को 69 रन से हराया:चेन्नई ने बेंगलुरु को पिछले 11 मैच में 9वीं बार हराया; जडेजा ने 62 रन बनाने के बाद 3 विकेट भी झटके, ताहिर को भी 2 विकेट
April 25, 2021
IPL 2021 सीजन के 19वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 69 रन से हरा दिया। यह CSK की बेंगलुरु पर पिछले 11 मैच में 9वीं जीत है। इस जीत के साथ चेन्नई टीम बेंगलुरु को हटाकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। रविंद्र जडेजा ने 28 बॉल पर 62 रन की पारी खेलने के बाद 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही 1 रन आउट भी किया।

Comments
Post a Comment