IPL में आज CSK Vs RR:पावर प्ले में विकेट बचाना बड़े स्कोर का होगा मंत्र, टॉस जीतकर फील्डिंग चुन सकते हैं कप्तान



इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में सोमवार को तीन बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह सीजन अब तक 50-50 नतीजों वाला रहा है। यानी दोनों ने दो-दो मैच खेलते हुए एक-एक मुकाबले में जीत हासिल की है। मजबूत बल्लेबाजी वाली इन टीमों की भिड़ंत का नतीजा इस बात से तय हो सकता है कि पावर प्ले में किसके कम विकेट गिरते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है, लेकिन राजस्थान Vs दिल्ली और चेन्नई Vs पंजाब मुकाबलों में हमने देखा कि अच्छी स्विंग और सीम मूवमेंट हासिल करने वाला गेंदबाज पावर प्ले में कहर ढा सकता है। पंजाब के खिलाफ CSK के राहुल चाहर ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए थे।

आमने-सामने की भिड़ंत में चेन्नई आगे
CSK की टीम हेड टु हेड रिकॉर्ड में राजस्थान पर बढ़त (देखें ग्राफिक्स) बनाए हुए है। हालांकि, 2020 IPL में राजस्थान ने CSK को दोनों मुकाबलों में हराया था। पिछले सीजन में धोनी की टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में राजस्थान ने 216 रन स्कोर किए थे। संजू सैमसन ने 74 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह संजू की राजस्थान के खिलाफ 10 मैचों की नौ पारियों में इकलौता अर्धशतक है। चेन्नई के खिलाफ उनका औसत सिर्फ 17 का है।

दोनों टीमों की बैटिंग में है गहराई
इस मैच की खासियत यह है कि दोनों टीमों के बैटिंग ऑर्डर में काफी गहराई है। राजस्थान के पास टॉप-3 में जोस बटलर और संजू सैमसन के फायर पावर के बाद मिडिल ओवर्स में डेविड मिलर, रेयान पराग, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, चेन्नई के पास भी फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड और मोइन अली के अलावा सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा और सैम करेन जैसे ऑलराउंडर्स हैं। ऐसे में अगर पिच बल्लेबाजों की मददगार हुई तो 200 रन से कम का स्कोर डिफेंड करना दोनों टीमों के लिए मुश्किल हो सकता है।

पावर प्ले में 16 विकेट, 15 तेज गेंदबाजों के नाम
वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन में अब तक हुए पांच मैचों के 10 पावर प्ले में 16 विकेट गिरे हैं। इनमें से 15 विकेट फास्ट बॉलर्स ने लिए हैं। यानी अगर अपने खिलाफ बड़ा स्कोर बनवाने से बचना है तो शुरुआती 6 ओवर में विकेट लेने ही होंगे। अच्छी बात यह है कि दोनों टीमों के पास शुरुआती ओवरों में विकेट लेने लायक गेंदबाज हैं। चेन्नई के दीपक चाहर बेहतरीन स्विंग कराते हैं, तो राजस्थान के पास भी चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट जैसे बेहतरीन विकल्प हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सरकार के साामने नहीं झुका वॉट्सऐप, नोटिस पर कंपनी ने कहा- नहीं बदलेंगे पॉलिसी, एक्सेप्ट करने का यूजर को रिमाइंडर देते रहेंगे

कोरोना का ऐसा कहर:छोटे बेटे का अंतिम संस्कार कर लौटे तो घर में बड़े का शव मिला था, दो हफ्ते बाद पिता ने भी दम तोड़ा

आधार कार्ड केसै बनाते,Aadhar card बनाने का सबसे आसान तरीका 2021 ,आधार कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया