बंद होंगे LG के mobile, स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री बंद करेगी LG
LG के स्मार्टफोन पसंद करने वालों के लिए बुरी खबर है। दक्षिण कोरियाई कंपनी LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री बंद करने का फैसला किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 31 जुलाई के बाद स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री बंद कर देगी। घाटे के कारोबार को बंद करने की रणनीति के तहत एलजी अपनी मोबाइल डिविजन को बंद करने जा रही है। यदि ऐसा होता है तो LG स्मार्टफोन बाजार से हटने वाली पहली स्मार्टफोन कंपनी बन जाएगी।

Comments
Post a Comment