वीवो ने मिड-बजट Y20A लॉन्च किया, इसमें दमदार बैटरी दी; कंपनी का दावा 17 घंटे तक ऑनलाइन HD मूवीज देख पाएंगे
December 30, 2020
चीनी कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड बजट स्मार्टफोन Y20A लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.51-इंच का वाटरड्रॉप-नॉच डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने इसे दो कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है। वहीं, इसकी सेलिंग 2 जनवरी से शुरू होगी। कंपनी का कहना है कि फोन पर ऑनलाइन HD मूवी को 17 घंटे तक स्ट्रीम किया जा सकता है। वहीं, 10 घंटे तक गेम खेल सकते हैं।

Comments
Post a Comment