राजस्थान में बेटे ने विकलांग बुजुर्ग मां को जंगल में छोड़ा:जानवरों के खतरे के बीच महिला 2 दिन भूखी-प्यासी पड़ी रही;
हर माता-पिता को उम्मीद होती है कि बुढापे में बच्चे सहारा बनेंगे। लेकिन ये उम्मीद तब टूट जाती है जब औलादों को मां-पिता बोझ लगने लगते हैं। राजस्थान के कोटा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटा अपनी 70 साल की मां को घर से 10 किमी दूर कोलाना गांव के जंगल में छोड़ आया। 2 दिन तक बुजुर्ग महिला भूखी-प्यासी जंगल में पड़ी रही, क्योंकि अपने पैरों पर चल नहीं सकती थी।
इस बीच बेटे को एक बार भी रहम नहीं आया कि जिसने जन्म दिया है, उसका जंगली जानवरों के बीच क्या होगा? इसके बावजूद मां का दिल देखिए कि उसे भरोसा था कि बेटा जरूर आएगा, लेकिन उसकी ये उम्मीद गलत थी। बेटे ने तो बुजुर्ग मां का भरोसा तोड़ दिया लेकिन आगे जो हुआ उससे इंसानियत पर भरोसा जरूर गहरा हो गया।
2 दिन तक महिला भूखी-प्यासी जंगल में पड़ी रही। पास के गांव के लोगों ने पहुंचकर उसे पानी पिला
Comments
Post a Comment