आखिरकार 29 मैचों के बाद IPL रोका गया:कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद टूर्नामेंट सस्पेंड, बचे हुए मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं
May 04, 2021
कोरोना संक्रमण के चलते IPL का 14वां सीजन फिलहाल टाल दिया गया है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने मंगलवार दोपहर करीब 1.15 बजे इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट को सस्पेंड किया गया है। हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं। इस बयान से जाहिर है कि IPL के बचे हुए 31 मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं। दो दिन में कई खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया है।

Comments
Post a Comment