भारत काे मिल रही हैदुनियाभर से मदद,अब तक 3 लाख से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन और 13 ऑक्सीजन प्लांट आए, मदद सीधे राज्यों को भेजी जा रही
May 07, 2021
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दुनियाभर से भारत को मदद मिल रही है। अब तक 4468 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3417 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 3921 वेंटिलेटर/बायपैप/सीपैप और रेमडेसिविर इंजेक्शन की 3 लाख से ज्यादा शीशियां अलग-अलग देशों से मिली हैं। सरकार ने यह साफ किया है कि इस तरह की मदद को सीधे जरूरतमंद राज्यों को भेजा जा रहा है ताकि वे तुरंत इन्हें इस्तेमाल में ला सकें।

Comments
Post a Comment