फिलिस्तीन ने इजरायल पर 300 रॉकेट दागे, भारतीय महिला समेत 3 लोगों की मौत; इजराइली एयरफोर्स के जवाबी हमले जारी
इजराइल और फिलीस्तीन के बीच अब किसी बड़ी जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं। मंगलवार को फिलिस्तीन के हमास (इजराइल इसे आतंकी संगठन मानता है) संगठन की तरफ से इजराइल की राजधानी तेल अवीव, एश्केलोन और होलोन शहर को निशाना बनाया गया। देर रात तक इन हमलों में 3 आम लोगों के मारे जाने की खबर थी। जवाब में इजराइली एयरफोर्स ने हमास की कब्जे वाली गाजा पट्टी पर हमला बोला। यहां 13 मंजिला बिल्डिंग को निशाना बनाया गया।

Comments
Post a Comment