लॉकडाउन में बेबसी,कानपुर में भूख मिटाने के लिए युवक सड़क पर फैला दूध पी गया, लोगों ने खाने का सामान दिया
May 09, 2021
लॉकडाउन के कारण कई लोग कितने बेबस हो गए हैं, कानपुर की इस घटना से यह समझा जा सकता है। यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भूख से बेहाल युवक सड़क पर गिरा दूध पी रहा है। यह वीडियो जिले के सुतरखाने का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक, यह वाकया रविवार दोपहर हुआ। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Comments
Post a Comment