हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट खुले:कंपनी ने हरियाणा और उत्तराखंड के प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया, सिर्फ एक शिफ्ट में होगा काम
देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प आज से अपने 3 प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। जिन प्लांट में प्रोडक्शन शुरू किया है वे हरियाणा और उत्तराखंड में हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी प्लांट में प्रोडक्शन 22 अप्रैल से 2 मई के लिए चरणबद्ध तरीके से बंद किया था। बाद में 16 मई तक प्रोडक्शन बंद रखने की घोषणा की थी।

Comments
Post a Comment