होंडा ग्राहकों के लिए Good news :कंपनी ने टू-व्हीलर की फ्री सर्विस और वारंटी पीरियड 31 जुलाई तक बढ़ाया, लॉकडाउन की वजह से लिया फैसला
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से सभी डीलरशिप पर वारंटी और फ्री सर्विस को बढ़ा दिया है। ग्राहकों को अब 31 जुलाई तक इसका फायदा मिलेगा। HMSI ने बताया कि इसका फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके टू-व्हीलर की फ्री सर्विस, वारंटी और एक्सटेंड वारंटी 1 अप्रैल से 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी।

Comments
Post a Comment