केंद्र के मोबाइल कॉलर ट्यून पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है। जस्टिस विपिन सिंघई और जस्टिस रेखा पल्ली की बेंच ने कहा कि जब भी कोई फोन लगाता है तो उसे चिढ़ पैदा करने वाली ट्यून सुनाई पड़ती है कि वैक्सीन लगवाइए, कौन लगाएगा वैक्सीन, जब ये है ही नहीं।
अपनी नई पॉलिसी के चलते विवादों में घिरे वॉट्सऐप ने भारत सरकार को अपना जवाब दिया है। उसने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को कहा कि हम अपनी पॉलिसी में कोई भी बदलाव नहीं करेंगे। हम यूजर्स को नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करने का लगातार रिमाइंडर देते रहेंगे। नई पॉलिसी किसी भी यूजर के पर्सनल मैसेज में छेड़छाड़ या बदलाव के लिए नहीं है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कोरोना की क्रूरता का कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज दो हफ्ते में दो भाइयों और उनके पिता की संक्रमण से मौत हो गई। देखते ही देखते एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।
Comments
Post a Comment