कोरोना के कारण IPL में आज नहीं होगा मैच:2 प्लेयर्स संक्रमित हुए, KKR-RCB का मैच टला; ट्रैवल पॉलिसी और होटल के चलते पॉजिटिव हुए खिलाड़ी
May 03, 2021
आखिरकार कोरोना की लहर का असर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL पर भी पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद KKR का आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने मैच टाले जाने की जानकारी दी है।

Comments
Post a Comment